छ्त्त्तीसगढ़ में स्कूलों में शालाकोश योजना के अंतर्गत टेबलेट का वितरण किया गया है | वर्तमान में इन टेबलेट के माध्यम से शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति ली जा रही है परन्तु धीरे-धीरे इनके उपयोग से कक्षा अध्यापन में भी सहयोग लिया जाएगा | राज्य में शिक्षकों व्दारा टेक्नोलोजी का बेहतर उपयोग किया जाने लगा है | कई शालाओं में शिक्षकों ने स्वयं के व्यय से कम्प्युटर, प्रोजेक्टर आदि क्रय कर बच्चों को पढ़ना शुरू किया है और कई शालाओं में समुदाय ने स्वयं पहल कर शाला के लिए संसाधन जुटाएं हैं | इन शालाओं में शिक्षक अपने प्रयास से स्मार्ट कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं |
आपसे अनुरोध है कि आप ऐसे शालाओं के बारे में जानकारी देते हुए इन स्मार्ट कक्षाओं में बच्चों को किस प्रकार से सिखाया जा रहा है, उसका विवरण छायाचित्रों के साथ एक सफलता की कहानी के रूप में अच्छे से दस्तावेजीकरण करते हुए उपलब्ध कराएं | हम ऐसी शालाओं के शिक्षकों को समानित करने के साथ-साथ उनका उन्मुखीकरण करते हुए उन्हें कक्षानुरूप बेहतर डिजिटल संसाधन से लैस करने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां करेंगे ताकि अन्य शालाओं को भी ऐसी पहल करने के लिए प्रोत्साहन मिले |
Naresh Sahu 2 years 10 months ago
Naresh kumar sahu posted MS Patparpali block bagbahra dist mahasamund (c.g.) . I use desktop/computer to teach English & science subject. I downloaded some vdo for science & english subject. Sound system & internet are my own investment. Some time i bring projector. After this activity i got better result. Ex. - cell structure, respiratory system, function of heart, listing poem with rythm, showing picture instead of telling meaning for english word. This make teaching interesting & effectiv.
Pragya singh 2 years 10 months ago
शा. पू. मा. शा. हनोदा जि. की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर अपने स्वयं के व्यय पर शाला में स्मार्ट क्लास, मैथ्स लैब और मुस्कान लाइब्रेरी स्थापित की है, उनके u tube चैनल, लैपटॉप,प्रोजेक्टर, मोबाइल के जरिए वो बच्चों को तकनीकी शिक्षा दे रही हैं, इस हेतु उन्होनें 3, ग्रीन बोर्ड दिए हैं, हाई स्कूल के स्मार्ट क्लास और ई लाइब्रेरी में भी बच्चों को नई तकनीक से अवगत कराती हैं, अभी तक शाला में इन्होंने करीब 1 लाख रुपए का योगदान दिया है|mo no 9424100833
Rajesh kumar sahu 2 years 10 months ago
शा.प्रा.शाला सौंगा वि.खण्ड मगरलोड जिला धमतरी डाइस कोड 22132705501 मैंने अपने स्कूल में बच्चों को लैपटॉप से यू tube के द्वारा भी
शिक्षा दिया जिसमे बालोद जिला में बने पाठ क्लास 5,4,3 को दिखाकर समझाया जिससे बच्चे जल्दी सीखते है क्लास 1 के बच्चे अक्षर के साउंड को सुनकर पहचानते है ।
Rajesh kumar sahu 2 years 10 months ago
शाला में लैपटॉप से poem alphabet पढ़ाता था नई जानकारी देता था लेकिन ज्यादा बच्चे होने के कारण परेशानी होती थी सो मैंने स्वं व भाई के सहयोग से 30000 खर्च कर प्रोजेक्टर लगाकर स्मार्ट क्लास बनवाया अब सभी बच्चे एक साथ सीखते है इसका प्रभाव ये रहा की दर्ज में वृद्धि हुई ड्राप आउट काम हुआ बच्चे जल्दी सीखते है ।शा.प्रा.शाला सौंगा वि.खंड मसगरलोड जि.धमतरी डाइस कोड 22132705501
Brajesh lahare 2 years 10 months ago
टेबलेट से बच्चोँ को अल्फाबेट एवं यु ट्यूब से रोचक शिक्षण हेतु वीडियो का उपयोग किया जाता है
khorbahra sonwani 2 years 10 months ago
मुस्कान पुस्तकालय के लिए सभी पुस्तकों को क्रमशः अलग अलग खंड में उसके नाम के अनुसार जमाया गया है जहां हमारे बच्चे अपने रुचि अनुरूप पुस्तक निकाल कर पड़ते रहते है छोटे बच्चो का सहयोग बड़े बच्चे करते है।
हमारे स्कूल को स्मार्ट शाला बनाने के लिए जन समुदाय के द्वारा भी हमारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
khorbahra sonwani
मो.न. 7354668052
शा.प्रा.शाला तेलीबांधा
संकुल झलप
वि. ख. व जिला महासमुन्द (छ.ग.)
22122115301
khorbahra sonwani 2 years 10 months ago
स्कूल में टेक्नॉलाजी का उपयोग करने से बच्चो में नए तरीके और रुचि पूर्ण सीखते हुए देखा जा रहा है,साथ ही बच्चे खेल खेल में सिख रहे है और हमारे विद्यालय को बच्चों के शैक्षिक वातावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया गया है।
बच्चों को जो आसानी से समझ नहीं आता अब मीडिया का उपयोग कर समझाने में आसानी हो रही है। बच्चों को गिनती ज्ञान के लिए सांप सीढ़ी का भी उपयोग किया जाता है खेल खेल में बच्चे आसानी से सीखते है।
Rishi Pandey 2 years 10 months ago
Not just for cameras technology in education should be without any doubt should fairly adopted.Children should be given fair timely space to show and develop their creativity
Mamta soneshwar 2 years 10 months ago
शा.प्रा.शा.कँजेली,डौण्डी,जिला-बालोद,छ.ग.दूरस्थ वनांचल मे बसा सुविधाविहीन 100%आदिवासी ग्राम है।गत वर्ष 5/10/17को शा.प्रा.शा.चिटौद के डिजिटल कक्षा केअवलोकन से प्रेरित होकर नैटवर्क के अभाव मे भी मैने स्वयं के लैपटाप से बच्चो कोITC से जोड़ते हुए हिन्दी,English typing सीखाना शुरू कर दिया। साथ ही जिला के Smartclass yojna मे काम करने से हमारी शाला को LED TV भी प्राप्त हुआ।इस तरह वनांचल के ये बच्चे आज ITC का ज्ञान प्राप्त कर रहे है।कक्षा4,5के बच्चे Hindi/English typingकर लेते है।
ममता सोनेश्वर
Toman Singh 2 years 10 months ago
खेल खेल में शिक्षा बिल्लस के खेल से हिन्दी एवं अंग्रेजी वर्णमाला पहाड़ा गिनती का ज्ञान होता है और बच्चे खेल खेल में सब सीखते हैं शासकीय प्राथमिक शाला रापा ,डाइस कोड 22081324401,संकुल केंद्र -पेंड्रीकला ,विकासखंड -पंडरिया ,जिला -कबीरधाम (छ.ग.)