भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांवों का देश है जहां प्रमुख रूप से कृषि ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांवों का देश है जहां प्रमुख रूप से कृषि कार्य किया जाता है। इसलिए भारत को कृषि प्रधान देश की संबा प्राप्त है। देश के लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि एवं संबंधित कार्यों से अपना जीविकोपार्जन करती है। देश एवं प्रदेश की आर्थिक उन्नती में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे किसान देश एवं प्रदेश की रीढ़ की हड्डी हैं। यह हमारे किसानों की मेहनत एवं समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारा देश विभिन्न कृषि उत्पादों में न केवल अत्मनिर्भर एवं आत्मसंपन्न है बल्कि निर्यातक भी है। यह भी सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। वर्तमान में छ.ग. राज्य न केवल धान उत्पादन में अग्रणी है वरन अन्य फसलों जैसे विभिन्न दलहनी-तिलहनी फसलों वाणिज्यिक फसलों, सब्जी एवं फल उत्पादन के क्षेत्र में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
छ.ग. राज्य को नई ऊँचाईयों तक पहुंचाने वाले मेहनत किसानों के आर्थिक एवं समाजिक उत्थान के लिए प्रदेश की सरकार हमेशा से ही प्रयासरत रही है। प्रदेश के किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी राज्य सरकार कार्यरत है। राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रदेश में कृषि एवं कृषकों के भविष्य को बेहतर बनाने तथा उनके आर्थिक एवं समाजिक उत्थान के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव/विचार Chhattisgarh.mygov.in पर साझा करें।
Rakesh Kumar Sahu 1 year 1 month पहले
अब के इस फैशन के जमाने में बड़े—बड़े शादी व पार्टियों में हमारे भगवान स्वरूप किसानो के द्वारा अपने कड़ी मेहनत से उगाए गए अनाज की बरबादी की जाती है जिसे रोकने के लिए उचित उपाय करना चाहिए क्योकि यह अनाज सभी व्यक्तियों के लिए आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ की पहचान
लहलहाती धानों की बाली
और
खुशहाल किसान
जय जवान,जय किसान